फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   government news

Baghpat News: कार्ययोजना फीड नहीं करने पर 11 सचिवों को नोटिस जारी

Mon, 31 Aug 2026 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
government news
बागपत। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर वार्षिक कार्ययोजना फीड करने में लापरवाही बरतने पर छपरौली ब्लॉक के 11 गांवों के सचिवों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में कार्ययोजना बनाकर फीड नहीं की जाती है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में कार्य कराने के लिए कार्ययोजना बनाई जाती है और इसके बाद कार्ययोजना को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर फीड की जाती है, लेकिन सचिव इसके प्रति गंभीर नहीं दिखाई देते हैं। इसमें ककड़ीपुर, किरठल गांव के विक्रांत तोमर, सूप, लुहारा व ख्वाजा नंगला के अंकुश अरविंद व हलालपुर के हिमांशु राठी, मुकंदपुर, तिलवाड़ा व बासौली के लोकेंद्र राठी, हेवा व बोढ़ा के अमित तोमर को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में पोर्टल पर कार्ययोजना फीड नहीं की जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीओ पंचायत सुधीर कुमार ने बताया कि नोटिस जारी कर दिया गया है और कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

--
बागपत एडीओ पंचायत का रोका वेतन
बागपत। बागपत एडीओ पंचायत ने राज्य वित्त आयोग एवं केंद्रीय वित्त आयोग के तहत कार्ययोजना बनाकर वेबसाइट पर अभी तक फीड नहीं की है। कई बार पत्र लिखने के बाद भी कार्य के प्रति वह गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। इसको देखते हुए डीपीआरओ रमेशचंद्र गुप्ता ने नोटिस जारी कर एडीओ का वेतन रोक दिया है। कहा कि जब तक कार्य को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक वेतन जारी नहीं होगा। डीपीआरओ ने बताया कि नोटिस जारी किया गया है और कार्ययोजना नहीं बनाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed