{"_id":"6a9489acf3051af5d202681f","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-157911-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: माफिया धर्मेंद्र की 3.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: माफिया धर्मेंद्र की 3.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला। गैंगस्टर के मामले में रविवार को पुलिस ने प्रदेश के चिह्नित माफिया धर्मेंद्र किरठल की 3.40 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। साथ ही सीओ बड़ौत अंशु जैन को उस संपत्ति के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया। इससे पहले धर्मेंद्र किरठल की 59.63 रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
प्रदेश स्तर पर टॉप टेन चिह्नित माफियाओं में शामिल कुख्यात धर्मेंद्र किरठल के खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में हत्या, जानलेवा हमले, लूटपाट समेत 55 मामले दर्ज हैं और वह कई साल से जेल में बंद है। कई साल पहले धर्मेंद्र किरठल को आंबेडकरनगर जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि धर्मेंद्र किरठल ने आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर 3.50 करोड़ रुपये की कृषि भूमि खरीदी थी, जिसे चिह्नित किया गया। उसके खिलाफ रमाला थाने में गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गैंगस्टर के मामले में डीएम ने माफिया धर्मेंद्र किरठल की किरठल गांव में 5880 वर्ग मीटर और लूंब गांव में 2250 वर्ग मीटर भूमि कुर्क करने के आदेश जारी किए। इसके चलते रविवार को एसडीएम और सीओ ने किरठल गांव में जाकर मुनादी कराई और फिर 3.50 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
वहां प्रशासन ने जमीन कुर्क करने का बोर्ड भी लगवा दिया। इससे पहले किरठल गांव में उसकी संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। एसपी के अनुसार अन्य कई की गैंगस्टर के मामले में संपत्ति कुर्क करने की फाइल चल रही है।