{"_id":"6b0838c236403cc442075418","slug":"video-baghpat-fire-destroys-sugarcane-crop-on-20-bighas-near-ratol-farmer-estimates-rs10-lakh-loss-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत: रटौल में 20 बीघा गन्ने की फसल में लगी आग, किसान ने जताया 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: रटौल में 20 बीघा गन्ने की फसल में लगी आग, किसान ने जताया 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
बागपत के रटौल क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और लहचौड़ा के पास मुबारिकपुर निवासी सुनील त्यागी की 20 बीघा गन्ने की फसल में आग लग गई। किसान ने आग लगाने का आरोप असामाजिक तत्वों पर लगाया है। सुनील के मुताबिक, दोपहर में आग लगी और देखते ही देखते खेत में फैल गई।
पड़ोसी किसानों ने उन्हें फोन पर सूचना दी और दमकल विभाग को बुलाया। किसानों ने ट्रैक्टर से रोटावेटर चलाकर आग को दूसरी फसलों तक फैलने से रोकने की कोशिश की। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गन्ने की पूरी फसल जल चुकी थी।
किसान ने करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया। उनका कहना है कि खेत के ऊपर हाईटेंशन बिजली की लाइन भी नहीं है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।