{"_id":"6b0b3947bdf638d5c10f6d82","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-163035-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दो दोस्तों के हत्यारोपी साधु की जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दो दोस्तों के हत्यारोपी साधु की जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन
बागपत। प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णु प्रसाद अग्रवाल ने सिंगौली तगा गांव के अंकित और इसरार की हत्या में साधु नरेशनाथ की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसमें तीन आरोपी जेल भेजे गए थे।
सिंगौली तगा गांव निवासी 29 जुलाई को चांदीनगर थाने में अपने दिव्यांग भाई अंकित प्रजापति और उसका दोस्त इसरार के 25 जुलाई से लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद 13 अगस्त को पुलिस ने जांच के बाद आरोपी उज्ज्वल निवासी पूरनपुर नवादा को गिरफ्तार कर दोनों की हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लहचौड़ा गांव के श्रीगणेश मंदिर परिसर में गड्ढे में दबाए गए दोनों के शव भी बरामद किए।
पूछताछ में उज्ज्वल ने बताया कि साधु नरेशनाथ ने दोनों को पहले चाय में नींद की गोली मिलाकर पिलाई और फिर जहर के इंजेक्शन लगाकर गड्ढे में दबा दिया था। पुलिस ने उज्ज्वल के बाद साधु के दूसरे शिष्य कृष्णा यादव निवासी मुलन्डी जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद सितंबर माह में पुलिस ने कोलकाता से हत्यारोपी साधु नरेशनाथ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल में बंद हत्यारोपी नरेशनाथ ने जमानत याचिका दायर कराई, जिस पर सुनवाई के बाद प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णु प्रसाद अग्रवाल ने खारिज कर दिया।