फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   farmer news

Baghpat News: मौसम बिगड़ने का अलर्ट हुआ जारी तो रातभर खेतों में धान काटते रहे किसान

Thu, 29 Oct 2026 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
farmer news
बागपत/रटौल। मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी होते ही किसानों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद किसान रातभर खेतों में धान की फसल काटने को लगे रहे, ताकि फसल को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे। किसानों ने फसल को काटने के बाद घरों व घेर में सुरक्षित रखा। साथ ही खेतों में थ्रेशर मशीन लगाकर धान निकलवाया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 28 से 31 अक्तूबर तक तेज हवा व बारिश होने का अनुमान जताते हुए अलर्ट जारी कर दिया। अलर्ट जारी होने के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों ने बुधवार की रात को खेतों में पहुंचकर धान की फसल को कटवाना शुरू कर दिया। बागपत, लहचौड़ा, चमरावल, खैला, रटौल, गौना, सरफाबाद आदि स्थानों पर किसानों ने धान की फसल काटी है और रात में ही थ्रेशर मशीन को लगाकर धान निकलवाया, ताकि फसल को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन

किसान उपेंद्र, बालेश, अजित, रविंद्र, साजिद आदि ने बताया कि पहले ही बारिश से 50 फीसदी फसल नष्ट हो चुकी है और अब अलर्ट जारी होने से फसल को नुकसान न पहुंचे, इसलिए फसल को सुरक्षित रखने के लिए रात में कटाई कर रहे हैं। काफी किसानों ने मशीन न मिलने के कारण अपने घरों व घेरों में रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--



- बेमौसम बारिश के कारण किसानों की पहले ही फसल नष्ट हो चुकी है। अब अलर्ट जारी होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई थी, जिससे किसानोें को रात में ही फसल काटनी पड़ी।
-केशव त्यागी, चमरावल
- किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है। किसान अभी तक नुकसान की भरपाई तक नहीं कर सके और अब बारिश होने की संभावना जताने के कारण किसानों को धान की फसल काटने के लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ रही है। -रविशंकर शर्मा, सिंगौली तगा

---
जिले में दोबारा से बढ़ने लगा प्रदूषण
बागपत। जिले में दो दिन तक प्रदूषण की स्थिति में सुधार हुआ और वह डेढ़ सौ से नीचे पहुंच गया, मगर अब दोबारा से प्रदूषण बढ़ने लगा है। मौसम में ठंडक व नमी बढ़ने के कारण बुधवार को बागपत में एक्यूआई 229 पर पहुंच गया तो बड़ौत में एक्यूआई 209 रहा। इस तरह ही प्रदूषण बढ़ने पर पाबंदियों को बढ़ाया जा सकता है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के अनुसार इस मौसम में प्रदूषण बढ़ जाता है। इसका कारण त्योहारों पर ज्यादा आवागमन व मौसम में नमी भी होती है। प्रदूषण फैलने से रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed