{"_id":"6893618e083b0e425e0b4ca2","slug":"video-omprakash-said-half-the-work-will-be-done-automatically-after-seeing-my-name-on-mobile-2025-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश बोले- मोबाइल पर मेरा नाम देखते ही आधा काम अपने आप हो जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश बोले- मोबाइल पर मेरा नाम देखते ही आधा काम अपने आप हो जाएगा
अहरौला ब्लॉक सभागार में बुधवार को जनचौपाल आयोजित हुई। इसमें कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर आगामी पंचायत चुनाव और आरक्षण के मुद्दे पर बात करेंगे, ताकि समाज के निचले तबके के लोग भी प्रधान, प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य जैसे पदों पर चुने जा सकें।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ महिलाओं को मिल रहा है। यदि पंचायत विभाग का कोई कर्मचारी आवास, शौचालय या अन्य योजनाओं के नाम पर रिश्वत मांगता है, तो इसकी सूचना उन्हें या उनके नेताओं को दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर थाना, ब्लॉक या तहसील में आपका सही काम नहीं हो रहा तो मुझे बताएं। मेरे नंबर से फोन करने और स्क्रीन पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का नाम देखते ही आधा काम अपने आप हो जाएगा। इस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल ने बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी शराब बंदी की मांग उठाई। जनचौपाल में कैबिनेट मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता, दीपक सिंह, अशोक प्रजापति, हरिबदन प्रजापति, कुलदीप राजभर आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।