{"_id":"6a71f817b5bef16f8d061ec9","slug":"video-major-success-for-azamgarh-police-five-members-of-an-interstate-fraud-gang-arrested-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार
सुभाष गुप्ता
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:02 PM IST
Link Copied
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के दौरान आजमगढ़ सहित कई जनपदों में ठगी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय टप्पेबाज गैंग के सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे गैंग के सरगना के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सीओ शुभम तोदी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ छतवारा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दवा बेचने की आड़ में ठगी करने वाला गिरोह कार से खेमऊपुर होते हुए इटौरा मार्ग से आजमगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने खेमऊपुर रोड स्थित नहर पुलिया पर घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वाहन सवार भागने लगे। आरोप है कि इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मसमर्पण की चेतावनी के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के वाकरपुर अटायन निवासी ध्यान सिंह के रूप में हुई। उसके साथ छत्रपाल (उधमसिंह नगर, उत्तराखंड), कुलदीप, राजा और सरिता सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।