फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dr. Ambedkar's statue to be preserved at a cost of 2.64 crore.

Azamgarh News: 2.64 करोड़ से संरक्षित होंगी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा

Tue, 29 Sep 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's statue to be preserved at a cost of 2.64 crore.
जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए बड़े स्तर पर काम कराया जाएगा। इसके तहत 31 प्रतिमाओं के चारों तरफ बाउंड्रीवाल का निर्माण और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्य पर करीब 2.64 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपी गई है। शासन की ओर से प्रत्येक बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए स्थान के अनुसार छह लाख से 8.50 लाख रुपये तक की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन

इस योजना में जिले के 11 विकास खंडों में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को शामिल किया गया है। बाउंड्रीवाल बनने से मूर्ति सुरक्षित रहेंगी और उनके आसपास अतिक्रमण या अन्य अव्यवस्थाओं की स्थिति पर भी रोक लग सकेगी। इसके साथ ही प्रतिमाओं के आसपास सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार पल्हनी विकास खंड में तीन, हरैया में तीन, बिलरियागंज में एक, महाराजगंज में दो और सठियांव में तीन प्रतिमाओं के चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाई जाएगी।
इसी तरह मेंहनगर में तीन, अतरौलिया में तीन और फूलपुर में तीन प्रतिमाएं भी योजना में शामिल हैं। इसके अलावा निजामाबाद में चार, लालगंज में तीन और दीदारगंज में तीन डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं के आसपास बाउंड्रीवाल और सौंदर्यीकरण का काम कराया जाएगा। इस तरह कुल 31 प्रतिमाओं को योजना के दायरे में लिया गया है।

--वर्जन
शासन से स्वीकृत धनराशि के आधार पर निर्माण कार्य कराया जाएगा। बाउंड्रीवाल के साथ प्रतिमाओं के आसपास परिसर को व्यवस्थित करने और सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा। इससे सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित इन प्रतिमाओं का संरक्षण होने के साथ परिसर की स्थिति में भी सुधार होगा। इसके लिए ई-टेंडरिंग जारी कर दी गई है। दो माह में सभी कार्य पूरे कराए जाएंगे। कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा कराने पर जोर रहेगा। -आनंद वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्माण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed