{"_id":"69d12d8df2ffc73ec304ec1b","slug":"video-emperor-ashoka-maurya-birth-anniversary-celebrated-great-fanfare-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सम्राट अशोक मौर्य का जन्मोत्सव धूमधाम से मना, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्राट अशोक मौर्य का जन्मोत्सव धूमधाम से मना, VIDEO
चक्रवर्ती सम्राट प्रियदर्शी अशोक मौर्य का जन्मोत्सव शनिवार को नगर के नेहरू हॉल सभागार में मैत्रेय मौर्य शाक्य सैनी कुशवाहा प्रगति मंच के तत्वावधान में मनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व संगठन की ओर से शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
कार्यक्रम से पूर्व आयोजक करुणाकांत मौर्य (प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश) के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होकर अग्रसेन चौराहा होते हुए कोइरी पोखरा पहुंची, जहां बाबा शारदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद शोभायात्रा नेहरू हॉल पहुंचकर गोष्ठी में परिवर्तित हो गई। गोष्ठी में सम्राट अशोक के चित्र के समक्ष उपस्थित अतिथियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आरएस कुशवाहा ने कहा कि अपने पूर्वजों के साम्राज्य को पुनः स्थापित करने के लिए शिक्षा को अपनाना होगा और सही स्थान पर मतदान कर वर्ष 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनानी होगी। विशिष्ट अतिथि लीलावती कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब की विचारधारा को बचाने के लिए सरकार बदलना आवश्यक है। कार्यक्रम में सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, जगरनाथ कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, वीरेंद्र मौर्य, बालचंद कुशवाहा, बृजनाथ मौर्य (महासचिव, सपा गोरखपुर) आदि उपस्थित रहे। अंत में आयोजक करुणाकांत मौर्य ने सभी का आभार प्रकट किया। अध्यक्षता राममूरत मौर्य और संचालन रामविलास मौर्य ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।