{"_id":"6a428069efcd160c8d0e27dc","slug":"video-azad-adhikar-sena-submits-memorandum-against-corruption-in-mgnrega-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आज़ाद अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आज़ाद अधिकार सेना ने सौंपा ज्ञापन, VIDEO
आजाद अधिकार सेना की जिला इकाई ने सोमवार को मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की। संगठन ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि संगठन ने कई प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 252 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये करने की मांग शामिल है। महिला मेट का मानदेय 370 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति कार्य दिवस करने को कहा गया है। रोजगार सेवकों का मासिक मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये करने की भी मांग की गई है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, हरी गोपाल मौर्य, गंगा प्रकाश और लाल बहादुर उपस्थित रहे।
संगठन ने फर्जी जॉब कार्डों की जांच कर उन्हें तत्काल निरस्त करने की मांग की है। नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम ऐप के जरिये फर्जी हाजिरी लगाने वालों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज करने को कहा गया है। फर्जी हाजिरी और गलत भुगतान के मामलों में संबंधित अधिकारियों की सीधे जवाबदेही तय करने की मांग भी की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।