{"_id":"6a68b138a6603f8538090a68","slug":"video-video-savana-mal-ka-lkara-palsa-alrata-falpanprfa-itajama-karana-ka-narathasha-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सावन मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, फुलप्रूफ इंतजाम करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सावन मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, फुलप्रूफ इंतजाम करने के निर्देश
सावन मेले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए डीआईजी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर फुलप्रूफ इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
डीआईजी सोमेन बर्मा ने बताया कि सावन मेले में देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। आसपास के जिलों से डायवर्जन लागू किया जाएगा। अन्य जिलों से 20 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाएगा, जो कांवड़ यात्रा के रूट पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
पुलिस के अलावा, अर्द्धसैनिक बल, एटीएस, पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। खुफिया एजेंसियां भी इनपुट तलाशेंगी। घाटों पर भी पुलिस कर्मियों को अलर्ट किया गया है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ आदि की टीम मुस्तैद की गई है। कांवड़ियों से अपील है कि निर्धारित रूट से ही यात्रा करें और प्रशासन की ओर से बनाए गए शिविरों में ही आराम करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।