{"_id":"6873ad98dc6645483c0c4483","slug":"video-video-sapa-sasatha-avathhasha-parasatha-bl-2027-ka-yapa-canava-ma-janata-bhajapa-ka-kara-thaga-rama-rama-sataya-2025-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- 2027 के यूपी चुनाव में जनता भाजपा का कर देगी राम-राम सत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सपा सांसद अवधेश प्रसाद बोले- 2027 के यूपी चुनाव में जनता भाजपा का कर देगी राम-राम सत्य
समाजवादी पार्टी ने पीडीए महासम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी है। 26 जुलाई को सहादतगंज स्थित फॉरएवर लॉन में पीडीए का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। रविवार को यहां प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बताया कि 26 जुलाई को संविधान स्तंभ स्थापना दिवस है। इस दिन आरक्षण बचाओ और पीडीए का महासम्मेलन होगा। अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खात्मे के लिए यह सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा। जब से भाजपा की सरकार आई है, पूरे प्रदेश में लोगों में तबाही और बर्बादी आई है। किसान और नौजवान परेशान हैं। आरक्षण पूरी तरह से खत्म किया जा रहा है। सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेचा जा रहा है।
बिजली विभाग की संपदा 80 हजार करोड़ की है। इसको 10 हजार करोड़ में बेचने की तैयारी की जा रही है। जबकि इस समय बिजली का संकट चल रहा है। ऊर्जा मंत्री के वायरल हो रहे वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि जब बिजली संकट पर उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा जय श्री राम।
अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार एक सपना हो जाएगी एक कहानी बनकर रह जाएगी कि उत्तर प्रदेश में कभी बीजेपी की सरकार थी। जनता भी इस बार भाजपा की राम-राम सत्य करेगी। 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा का राम-राम सत्य कर देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।