अयोध्या जिले में दो दिनों से लगातार हो रही तेज हवा और बारिश ने रूदौली तहसील क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सोहावल से रुदौली विद्युत उपकेंद्र आने वाली 33 केवी लाइन में सैकड़ों विद्युत खंभे टूटने से तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में करीब 36 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। कई गांवों में लगातार अंधेरा छाया हुआ है। बिजली नहीं आने से घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए हैं, वहीं पानी की टंकियां खाली होने से लोगों को सुबह पेयजल के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी।
नगर में पूरी रात नहीं आई बिजली
रुदौली नगर में भी शुक्रवार से बिजली आपूर्ति बेहद खराब रही। कटरा, नवाब बाजार, कोठी, कायस्थाना, पूरे काजी और मलिकजादा मोहल्ले के राजेश मिश्रा, विवेक गुप्ता, संजय द्विवेदी, राजकिशोर सिंह, पंकज शर्मा, आशीष शर्मा और संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार से ही बिजली की आवाजाही बनी हुई है। पूरी रात बिजली नहीं आई। 24 घंटे में करीब पांच घंटे ही आपूर्ति मिल सकी।
सैदपुर में 11 हजार लाइन पर गिरा पेड़
सैदपुर में बाबा किराना स्टोर के पास नीम का पेड़ 11 हजार वोल्ट की लाइन पर गिर गया। इससे तार टूट गया और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मचारी पेड़ हटाने और लाइन दुरुस्त करने में जुटे हैं।
हरिपुर जलालाबाद में ट्रांसफार्मर-पोल गिरे
हरिपुर जलालाबाद में बकरीदी की दुकान के पास 10 केवीए का ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल टूटकर नीचे गिर गया। इसके आगे भी एक विद्युत पोल टूटकर गिर गया। वहीं बड़ा पेड़ 11 हजार वोल्ट की लाइन पर गिरने से तार भी टूट गया। इससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई।
बाबा बाजार क्षेत्र में 45 से अधिक पोल टूटे
बाबा बाजार विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत भी तेज हवा के कारण 45 से अधिक विद्युत पोल टूटने की सूचना है। मुजफ्फरपुर, रामसरनदासपुर, भेलसर, खैरनपुर, सरायपीर, वनगांव और अल्हवाना समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण परेशान हैं।
जंगल के बीच से गुजरती लाइन में ज्यादा फाल्ट
एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि सोहावल से रुदौली विद्युत उपकेंद्र आने वाली 33 केवी लाइन में कई स्थानों पर पोल टूट गए हैं। टूटे पोल बदलने और फाल्ट ठीक करने के लिए विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं। 33 केवी लाइनों की पेट्रोलिंग भी कराई जा रही है। तेज हवा के दौरान करीब 10 मीटर दूर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों की डालियां भी तारों तक पहुंच जाती हैं, जिससे लाइन में फाल्ट हो जाता है। जंगलों के बीच से गुजरने वाली 33 केवी लाइन में सबसे अधिक परेशानी आ रही है। विभाग का प्रयास है कि फाल्ट दूर कर प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।