{"_id":"6ab7a2e7258e6f0474041cbc","slug":"video-video-hava-ka-jhaka-ma-jhal-raha-brada-hathasa-ka-khatara-rahagara-ka-sarakashha-sa-khalvaugdha-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हवा के झोंकों में झूल रहा बोर्ड, हादसे का खतरा, राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हवा के झोंकों में झूल रहा बोर्ड, हादसे का खतरा, राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़
अयोध्या कैंट। सिविल लाइन स्थित पत्रकार चौराहे पर लगा एक बोर्ड इन दिनों राहगीरों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। बोर्ड तेज हवा के झोंकों के साथ लगातार झूल रहा है और किसी भी समय नीचे गिरकर बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदारों की ओर से अब तक इसे हटाने या सुरक्षित करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
पत्रकार चौराहा शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है और यहां दिनभर वाहनों के साथ बड़ी संख्या में राहगीरों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क के ऊपर असुरक्षित स्थिति में लगा यह बोर्ड कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हवा तेज होते ही बोर्ड बुरी तरह हिलने लगता है, जिससे आसपास से गुजरने वाले लोगों में हादसे की आशंका बनी रहती है।
लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके का निरीक्षण कराया जाए। जर्जर अथवा ढीले पड़े बोर्ड को हटाकर उसे सुरक्षित तरीके से लगाया जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले समस्या का समाधान हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।