{"_id":"6863f06d8ce916634005e016","slug":"video-video-rama-mathara-sa-shanpr-haaa-100-karaugdha-lga-ka-sharathathha-kathara-taka-lna-ka-abhayana-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर से शुरू हुआ 100 करोड़ लोगों को श्रद्धा केंद्रों तक लाने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर से शुरू हुआ 100 करोड़ लोगों को श्रद्धा केंद्रों तक लाने का अभियान
महाराष्ट्र की मंदिर सेतु नामक संस्था ने आगामी विजयदशमी तक 100 करोड़ लोगों को मठ, मंदिर और अन्य श्रद्धा केंद्रों तक पहुंचाने और प्रार्थनाएं आयोजित करने का लक्ष्य रखकर मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से इसका श्रीगणेश किया। विजयदशमी आने में लगभग दो महीने का समय शेष है। इसी मध्य मंदिर सेतु ने पूरे देश में हिंदुओं को परिवार समेत श्रद्धा केंद्रों से जोड़ने और प्रार्थनाएं आयोजित करने का बीड़ा उठाया है।
इस संबंध में मंदिर सेतु के अमित कुमार, पराग शेंदे और नितिन काले ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय से भेंट की और वृहद अभियान के लिए समर्थन मांगा। ट्रस्ट महासचिव ने उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मंदिर सेतु के प्रतिनिधियों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंच कर प्रार्थना से इस अभियान की शुरुआत की।
उन्होंने बताया कि वे दुर्गा पूजा और श्रीरामलीला आयोजन समितियों को भी इस अभियान से जोड़ेंगे। साथ ही मुख्यमंत्रियों और सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों से भी इस संबंध में बात चल रही है। सभी से सहमति पत्र लेकर वे देश के कोने-कोने में संदेश पहुंचाएंगे और हिंदू परिवारों से निकटतम श्रद्धा केंद्रों पर विजयदशमी तक 100 करोड़ प्रार्थनाएं करने का लक्ष्य पूरा करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।