Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बोलीं- महिला सुरक्षा में देश भर में नंबर एक बना उत्तर प्रदेश
{"_id":"68580762fa9c5f7fe50ecc4e","slug":"video-video-rajaya-mahal-aayaga-ka-upathhayakashha-aparanae-yathava-bl-mahal-sarakashha-ma-thasha-bhara-ma-nabra-eka-bna-utatara-parathasha-2025-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बोलीं- महिला सुरक्षा में देश भर में नंबर एक बना उत्तर प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बोलीं- महिला सुरक्षा में देश भर में नंबर एक बना उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव रविवार को अयोध्या पहुंची। वह यहां एक होटल में आयोजित यंग थिंकर्स मीट में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि यह युवाओं का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में कई विषयों पर चर्चा हुई। यंग थिंकर्स मीट में महिलाओं पर भी चर्चा हुई। इसमें लोकल और ग्लोबल में महिलाओं की क्या भूमिका होगी, उस पर भी चर्चा की गई। आज महिलाएं देश के साथ विश्व में आगे बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया है। महिलाओं की प्रति सेक्सुअल ऑफेंस के निस्तारण में उत्तर प्रदेश नंबर वन हुआ है। इसमें आरोपियों को कितनी जल्दी सजा होती है, इस पर विशेष ध्यान दिया जाता है। पहले महिलाओं की सुरक्षा के मामले में उत्तर प्रदेश आठवें नंबर पर था और अब नंबर वन पर है। जब किसी व्यक्ति पर यौन शोषण का आरोप लगता है, चाहे वह किसी पद पर है, अगर उस पर आरोप लगता है और आरोप सिद्ध होते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 2027 के चुनाव पर अपर्णा यादव ने कहा कि भाजपा की जीत तय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।