{"_id":"6ab57ef2219fc12c700ff16d","slug":"hearing-on-tinnu-and-subhashs-bail-plea-today-ayodhya-news-c-13-1-lko1125-1935358-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: टिन्नू व सुभाष की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: टिन्नू व सुभाष की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज
Fri, 25 Sep 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जेल में निरुद्ध आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू व सुभाष श्रीवास्तव के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई बृहस्पतिवार को भी नहीं हो पाई। आरोपियों की ओर से पैरवी कर रहे लीगल एड डिफेंस काउंसिल डिप्टी चीफ कुलशेखर सिंह ने अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि विवेचना के बाद संशोधित धाराओं में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया है।
आरोपियों के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए कोई अन्य तिथि नियत करने की मांग अदालत से की गई। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट रजत वर्मा द्वारा दोनों आरोपियों के जमानत प्रार्थना पर सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तारीख नियत कर दी गई। संवाद