Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: कथाव्यास हितेंद्र कृष्ण जी महाराज ने भागवत कथा के दूसरे दिन कपिल-देवहूति संवाद और वराह अवतार का वर्णन
{"_id":"6afb33265023d40b0806dde8","slug":"video-video-kathavayasa-hatathara-kashhanae-ja-maharaja-na-bhagavata-katha-ka-thasara-thana-kapal-thavahata-savatha-oura-varaha-avatara-ka-varanaena-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कथाव्यास हितेंद्र कृष्ण जी महाराज ने भागवत कथा के दूसरे दिन कपिल-देवहूति संवाद और वराह अवतार का वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कथाव्यास हितेंद्र कृष्ण जी महाराज ने भागवत कथा के दूसरे दिन कपिल-देवहूति संवाद और वराह अवतार का वर्णन
अयोध्या। रुदौली नगर के भैरव धाम स्थित चंद्रदेव शिशु मंदिर परिसर में मनीष वैश्य और आशीष वैश्य की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास परम श्रद्धेय हितेंद्र कृष्ण जी महाराज ने भागवत के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कपिल-देवहूति संवाद, सृष्टि क्रम और भगवान विष्णु के वराह अवतार की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महत्व समझाया।
कथाव्यास ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मनुष्य को जीवन जीने की सही राह दिखाने वाला ग्रंथ है। कथा के पहले दिन उन्होंने भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा था कि जिस व्यक्ति का पुण्य उदय होता है, उसे श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण और आयोजन का सौभाग्य प्राप्त होता है। कथा श्रवण से मनुष्य के विचारों में शुद्धता आती है और उसे भगवान की भक्ति का मार्ग मिलता है।
दूसरे दिन कपिल-देवहूति संवाद का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि भगवान कपिल ने अपनी माता देवहूति को आत्मज्ञान, भक्ति और मोक्ष का मार्ग समझाया था। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर परमात्मा की भक्ति और सत्कर्मों में मन लगाना चाहिए।
इसके बाद भगवान विष्णु के वराह अवतार का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि जब हिरण्याक्ष दैत्य पृथ्वी को रसातल में ले गया था, तब भगवान विष्णु ने वराह रूप धारण कर पृथ्वी को उसके चंगुल से मुक्त कराया। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।