{"_id":"6846de9d7dbc4740de071495","slug":"video-video-karana-sa-bcava-ka-le-ayathhaya-ma-shanpr-hae-etajana-tasata-rama-mathara-va-hanamanagaugdhha-para-bha-haga-tasata-2025-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कोरोना से बचाव के लिए अयोध्या में शुरू हुए एंटीजन टेस्ट, राम मंदिर व हनुमानगढ़ी पर भी होंगे टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कोरोना से बचाव के लिए अयोध्या में शुरू हुए एंटीजन टेस्ट, राम मंदिर व हनुमानगढ़ी पर भी होंगे टेस्ट
कोरोना के बढ़ते केस ने एक बार फिर सबको चिंता में डाल दिया है। कोरोना को लेकर रामनगरी अयोध्या में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सोमवार से अयोध्या में एंटीजन टेस्ट शुरू हो गए हैं। हालांकि अभी जिले में सिर्फ एक जगह जिला महिला अस्पताल में ही एंटीजन टेस्ट शुरू हो पाया है। बाकी जगहों पर कल या परसों से एंटीजन टेस्ट शुरू होने की बात कही जा रही है। आज पहले दिन 40 लोगों के एंटीजन टेस्ट हुए। इसमें कोई पॉजिटिव नहीं पाया गया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि लगभग 25,000 एंटीजन किट आने वाली है। जल्द ही सभी जगहों पर टेस्ट शुरू हो जाएगा। दरअसल यह एंटीजन टेस्ट राम मंदिर के सामने, हनुमानगढ़ी के सामने, एयरपोर्ट, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन, सभी सीएचसी और अन्य सरकारी अस्पतालों के साथ अयोध्या धाम व अयोध्या कैंट बस स्टेशन पर भी शुरू किए जाएंगे। डिप्टी सीएमओ डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। हालांकि अभी कोविड के एक भी केस अयोध्या में नहीं हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। जो यात्री या श्रद्धालु फ्लाइट से आते हैं, उनका एंटीजन टेस्ट एयरपोर्ट पर किया जाएगा। जो ट्रेन से आते हैं, उनका भी टेस्ट अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। जिले में 24 सीएचसी, दो बस स्टैंड, दो रेलवे स्टेशन, एक एयरपोर्ट है।
इसके साथ ही राम मंदिर व हनुमानगढ़ी पर भी कोविड टेस्ट किए जाएंगे। इन सभी जगह पर दो शिफ्ट में कोविड टेस्ट किए जाएंगे। डिप्टी सीएमओ ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इसको हल्के में न लें। हालांकि अभी कोविड के केस रामनगरी में नहीं हैं लेकिन कभी भी कहीं से भी आ सकता है। इसके लिए सावधानी पहले से ही बरतनी चाहिए। मास्क जरूर लगाएं, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें और हो सके तो उचित दूरी जरूर बनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।