Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Saint community divided into two factions ahead of Akhilesh's Ayodhya visit

Ayodhya News: अखिलेश के अयोध्या दौरे से पहले दो धड़ों में बंटा संत समाज

Fri, 13 Nov 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 13 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Saint community divided into two factions ahead of Akhilesh's Ayodhya visit
अयोध्या। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे ने रामनगरी का धार्मिक और राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। इस मुद्दे पर संत समाज दो धड़ों में बंट गया है। एक पक्ष 1990 में कारसेवकों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर अखिलेश से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष उनके दौरे का स्वागत करने के पक्ष में है। इस टकराव में एक ओर अतीत की राजनीतिक जवाबदेही का सवाल है तो दूसरी ओर धार्मिक उदारता की पैरवी।
विज्ञापन


1990 की घटनाओं को नहीं भूले संत :
श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि 30 अक्तूबर और दो नवंबर 1990 की घटनाएं संत समाज की स्मृतियों में आज भी ताजा हैं। रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर हुई पुलिस कार्रवाई की पीड़ा को भुलाया नहीं जा सकता। अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव की सरकार के कार्यकाल में हुई कार्रवाई के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। इसके बाद गया जाकर श्राद्ध करें और सरयू स्नान के पश्चात रामलला के दर्शन के लिए आएं। माफी के बिना विरोध जारी रहेगा और उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


हिंदुओं को भ्रमित करने अयोध्या आ रहे अखिलेश :
महंत कमल नयन दास ने भी अखिलेश के दौरे का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश हिंदू समाज को भ्रमित करने के उद्देश्य से अयोध्या आ रहे हैं। उन्हें मारीच और कालनेमि जैसे पौराणिक प्रतीकों से जोड़ते हुए श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलला के दर्शन से रोकना उचित नहीं :
करतलिया आश्रम के महंत बालयोगी रामदास ने कहा कि अखिलेश यादव का अयोध्या में स्वागत किया जाएगा। भगवान राम किसी एक दल या विचारधारा के नहीं, बल्कि सबके आराध्य हैं। किसी को भी रामलला के दर्शन से रोकने का अधिकार नहीं है। महंत दिलीप दास ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि अयोध्या आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का स्वागत होना चाहिए। भगवान की शरण में आने वालों के लिए दरवाजे बंद करना सनातन परंपरा के अनुरूप नहीं है।


जानकी घाट बड़ा स्थान भी जा सकते हैं अखिलेश :
अखिलेश के कार्यक्रम में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन के अलावा जानकी घाट बड़ा स्थान मंदिर जाने की संभावना भी है। मंदिर के महंत जन्मेजय शरण ने कहा कि यदि अखिलेश किशोरी जी का आशीर्वाद लेने आते हैं तो उनका स्वागत कर परंपरा के अनुसार प्रसाद दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed