{"_id":"6af6136f94a487c5d00dd6d0","slug":"pm-shri-composite-school-dominates-the-competition-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-162851-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय का प्रतियोगिता में दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय का प्रतियोगिता में दबदबा
Fri, 13 Nov 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता शुरू होने से पहले हाथ मिलतो खिलाड़ी।
तारुन। कंपोजिट विद्यालय तकमीनगंज में बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय तारुन का दबदबा रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कबड्डी समेत कई स्पर्धाओं में जीत हासिल की।
जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के बालक और बालिका दोनों वर्गों में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय तारुन की टीम विजेता बनी। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आनंद और बालिका वर्ग में गरिमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में भी बालक वर्ग में आनंद और बालिका वर्ग में अंशिका सिंह विजेता रहीं। सुलेख प्रतियोगिता के बालक वर्ग में इसी विद्यालय के रिशु सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।
सुलेख के बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय तकमीनगंज की शालिनी ने बाजी मारी। प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तकमीनगंज के हसनैन और 50 मीटर दौड़ में समर विजेता रहे। प्रतियोगिता में नोडल संकुल सुरेश कुमार चौरसिया, विभा साव, रईसा बेगम और सौम्या गुप्ता सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।