Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Akhilesh is preparing to give a new twist to the politics of faith

Ayodhya News: आस्था की सियासत को नया मोड़ देने की तैयारी में अखिलेश

Fri, 13 Nov 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 13 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh is preparing to give a new twist to the politics of faith
अयोध्या। रामलला के दरबार में अखिलेश यादव की प्रस्तावित दस्तक ने यूपी की सियासत में पुराने जख्म और नए सवाल दोनों उभार दिए हैं। 12 दिसंबर को होने वाले उनके मंदिर दर्शन को भाजपा के राम मंदिर नैरेटिव के बीच सपा की नई राजनीतिक पहल के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा ने 1990 के कारसेवक गोलीकांड को फिर मुद्दा बनाकर अखिलेश को घेरना शुरू कर दिया है, तो अखिलेश ने पीडीए का नया अर्थ ''पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद'' बताकर जवाब दिया है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या में अब मुकाबला सिर्फ मंदिर दर्शन का नहीं, बल्कि आस्था, राजनीतिक विरासत और सामाजिक समीकरणों का भी है।
विज्ञापन

मंदिर दर्शन में देरी बनी राजनीतिक मुद्दा : 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव कई बार अयोध्या पहुंचे, लेकिन राम मंदिर नहीं गए। वह सार्वजनिक मंचों से मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद दर्शन करने की बात कहते रहे। हाल ही में पूर्व मंत्री पवन पांडेय के यहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बावजूद मंदिर नहीं जाने पर भाजपा नेताओं और संत-महंतों ने सवाल उठाए थे। इसके बाद अखिलेश ने रामलला के दर्शन करने की घोषणा की। तारीख का खुलासा नहीं किया था, लेकिन दीपोत्सव के दिन पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने 12 दिसंबर की तारीख घोषित कर दी। अब यह दौरा सपा की धार्मिक मुद्दों पर बदलती राजनीतिक भूमिका के संदर्भ में देखा जा रहा है।
विज्ञापन

1990 का गोलीकांड फिर बना आमने-सामने का मुद्दा : अखिलेश के अयोध्या दौरे की घोषणा के बाद 1990 में कारसेवकों पर हुई पुलिस फायरिंग का मुद्दा फिर गरमा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश को माफी मांगकर अयोध्या आने की नसीहत दी है। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने छह दिसंबर को अयोध्या आने की चुनौती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीए की राजनीति में आस्था का नया संदर्भ : भाजपा की आलोचना के जवाब में अखिलेश यादव ने पीडीए का नया अर्थ ''पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद'' बताया है। यह बयान सपा की राजनीतिक रणनीति में धार्मिक आस्था को भी जगह देने का संकेत है। सपा अब तक पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों की राजनीतिक गोलबंदी को अपना प्रमुख आधार बनाती रही है। ऐसे में मंदिर दर्शन के जरिये पार्टी धार्मिक मुद्दों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहती है। लेकिन उसके सामने यह चुनौती भी है कि सामाजिक न्याय की राजनीति और धार्मिक आस्था के बीच संतुलन कैसे बनाए।

2027 से पहले अयोध्या में सियासी घमासान : अखिलेश का अयोध्या दौरा भाजपा और सपा के बीच कई सवालों को एक साथ खड़ा कर रहा है। भाजपा के लिए राम मंदिर आंदोलन की विरासत और 1990 का गोलीकांड प्रमुख राजनीतिक मुद्दे हैं, जबकि सपा के लिए धार्मिक आस्था पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने और पीडीए की राजनीति को व्यापक संदर्भ देने की चुनौती है। 12 दिसंबर को रामलला के दर्शन के दौरान अखिलेश क्या राजनीतिक संदेश देते हैं और 1990 के गोलीकांड पर उठ रहे सवालों का किस तरह जवाब देते हैं, इस पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article