फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ICSIL: Not Highly Educated? You Can Still Get a Government Job, Earn Rs 18,000 Monthly; Check Eligibility

आईसीएसआईएल: सरकारी कंपनी में संविदा पर भर्ती, बिना पढ़े-लिखे लोग भी भर सकते हैं फॉर्म, 18 हजार होगा वेतन

Sat, 26 Sep 2026 05:37 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 26 Sep 2026 05:37 PM IST
सार

इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि कुछ पदों के लिए ज्यादा शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है। 8वीं पास उम्मीदवार भी नर्सिंग अटेंडेंट के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि सफाई कर्मचारी के पद के लिए किसी शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
ICSIL: Not Highly Educated? You Can Still Get a Government Job, Earn Rs 18,000 Monthly; Check Eligibility
ICSIL Recruitment 2026 - फोटो : AI

विस्तार

इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (ICSIL) ने संविदा आधार पर भर्ती के लिए दो नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इन भर्तियों के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान (DSCI) और राष्ट्रीय दंत आयोग (NDC), दिल्ली में की जाएगी।

विज्ञापन


दोनों भर्तियों में कुल 17 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें एएनएम, नर्सिंग अटेंडेंट, हाउसकीपिंग स्टाफ/सफाई कर्मचारी, डेटा एंट्री ऑपरेटर और एमटीएस के पद शामिल हैं। जिन उम्मीदवारों ने ICSIL की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है।
विज्ञापन

 
आयोजन तारीख
एएनएम वॉक-इन इंटरव्यू 28 सितंबर 2026, सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक
नर्सिंग अटेंडेंट और सफाई कर्मचारी वॉक-इन इंटरव्यू 29 सितंबर 2026, सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक
डेटा एंट्री ऑपरेटर वॉक-इन इंटरव्यू 30 सितंबर 2026, सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक
एमटीएस वॉक-इन इंटरव्यू 1 अक्तूबर 2026, सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक
ओटीआर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि संबंधित वॉक-इन इंटरव्यू से एक दिन पहले

 डीएससीआई में इन पदों पर होगी भर्ती

  • सहायक नर्स (एएनएम) के 10 पदों पर केवल महिलाओं की भर्ती होगी। उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है और अस्पताल, नर्सिंग होम में एएनएम, एमपीडब्ल्यू या आशा कार्यकर्ता के रूप में कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए। अधिकतम आयु 35 वर्ष है। चयनित उम्मीदवारों को 26,366 रुपये मासिक वेतन के साथ 600 रुपये वर्दी भत्ता मिलेगा। वॉक-इन इंटरव्यू 28 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।
  • नर्सिंग अटेंडेंट के तीन पदों के लिए उम्मीदवार का आठवीं पास होना जरूरी है। इसके साथ प्राथमिक चिकित्सा का कोर्स या अस्पताल में नर्सिंग ऑर्डरली के रूप में दो साल का अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा 35 वर्ष है और वेतन 18,456 रुपये प्रति माह मिलेगा। इसके लिए वॉक-इन इंटरव्यू 29 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।
  • सफाई कर्मचारी के चार पदों के लिए किसी शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं है, लेकिन सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने का अनुभव होना चाहिए। इस पद के लिए भी अधिकतम आयु 35 वर्ष और वेतन 18,456 रुपये प्रति माह है। उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

एनडीसी में 10 पदों पर होगी भर्ती 

  • राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी), दिल्ली में डेटा एंट्री ऑपरेटर के 5 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए उम्मीदवार का स्नातक या उससे अधिक पढ़ा-लिखा होना जरूरी है। किसी अनुभव की जरूरत नहीं है। आवेदक की उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 24,356 रुपये पारिश्रमिक मिलेगा। वॉक-इन इंटरव्यू 30 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।
  • एनडीसी में एमटीएस के भी 5 पद हैं। इस पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है और किसी अनुभव की आवश्यकता नहीं है। आवेदक की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 22,411 रुपये प्रति माह पारिश्रमिक दिया जाएगा। इस पद के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 1 अक्तूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

आईसीएसआईएल भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को 590 रुपये का एक बार का पंजीकरण शुल्क (ओटीआर) देना होगा। यह शुल्क अप्रतिदेय यानी किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। किसी जानकारी के लिए आईसीएसआईएल के फ्रंट डेस्क से 011-40538951 पर संपर्क कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन?

  • आईसीएसआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और ओटीआर शुल्क जमा करें।
  • अपनी प्रोफाइल पूरी करें और ओटीआर शुल्क भुगतान की रसीद का प्रिंट निकाल लें।
  • नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता ध्यान से पढ़कर अपनी योग्यता जांच लें।
  • तय तारीख और समय पर ओटीआर शुल्क की रसीद के साथ इंटरव्यू स्थल पर पहुंचें।
  • जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़े मूल दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
  • सभी जरूरी दस्तावेजों की एक सेट फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed