{"_id":"6ac248645fc0fc12600a6605","slug":"video-video-hasa-ka-khalfa-1163-kasharaya-na-bltha-ka-aavaja-hatharagaja-oura-jana-bjara-ma-jaganprkata-abhayana-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हिंसा के खिलाफ 1163 किशोरियों ने बुलंद की आवाज, हैदरगंज और जाना बाजार में जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हिंसा के खिलाफ 1163 किशोरियों ने बुलंद की आवाज, हैदरगंज और जाना बाजार में जागरूकता अभियान
अयोध्या में छेड़खानी हो या हिंसा... अब चुप नहीं रहना है। महिलाओं और किशोरियों के सम्मान व सुरक्षा के लिए रविवार को तारुन के हैदरगंज और जाना बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 1163 किशोरियों, अभिभावकों और दुकानदारों को हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद लेने के लिए जागरूक किया गया।
आरोही संस्थान और सहयोगी संस्था पानी संस्थान की ओर से आयोजित अभियान में बाजारों में स्टैंडी, स्लोगन और तथ्यों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। बताया गया कि महिला या किशोरी के साथ छेड़खानी, हिंसा, दुर्व्यवहार और भेदभाव को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज न करें। परिवार और समाज को मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी।
अभियान में महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और एंबुलेंस सेवा 102 की जानकारी दी गई। ‘डर में जीना जीवन नहीं’, ‘हर महिला को जीने का अधिकार है’ और ‘सशक्त नारी-सुरक्षित समाज’ जैसे नारों ने लोगों का ध्यान खींचा।
अभियान में आरोही संस्थान की अध्यक्ष शालिनी, उपाध्यक्ष पिंकी, सचिव मौसम, एकता, अंशिका, पानी संस्थान की लीलावती, विक्रम वीर समेत युवा खुशहाली मित्रों ने सहयोग किया। हैदरगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार के मार्गदर्शन में महिला उपनिरीक्षक आरुषि पटेल व उनकी टीम, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिंस कसौधन तथा पत्रकार प्रदीप सोनी और शेरबहादुर सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।