फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP hands are stained with the blood of Kar Sevaks: Brajesh

कारसेवकों के खून से रंगे हैं सपा के हाथ : ब्रजेश

Sun, 04 Oct 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 04 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
SP hands are stained with the blood of Kar Sevaks: Brajesh
हनुमानगढ़ी से निकलते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
अयोध्या। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को अयोध्या दौरे के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव नाटक मंडली के पुराने सरगना हैं। जनता उनकी सच्चाई समझ चुकी है और उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। वह कोई भी रूप धारण कर लें, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। पाठक ने कहा कि सपा के हाथ कारसेवकों और रामभक्तों के खून से रंगे हैं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर उन्होंने कहा कि वह अपने व्यक्तिगत एजेंडे के तहत यहां आ रहे हैं। रामकथा, भगवान राम और हनुमानजी से उनका क्या सरोकार है। सपा के लोग सनातन संस्कृति के खिलाफ रहे हैं।
विज्ञापन


वोट पाने के लिए वे कोई भी चोला ओढ़ लें, लेकिन जनता उनकी सच्चाई अच्छी तरह समझती है। राम मंदिर निर्माण में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने जितने रोड़े अटकाने की कोशिश की, उसमें वे सफल नहीं हुए। सनातन संस्कृति की पताका झुकने वाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने निषादों का अपमान किया है। गोरखपुर की घटना को सभी लोग समझते हैं। सपा हमेशा अराजकता, गुंडई और माफिया गिरोहों को बढ़ावा देने वाली पार्टी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed