{"_id":"6ac29650e0131e72d00c5119","slug":"the-trust-will-decide-on-the-spokesperson-and-media-in-charge-on-december-2-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-160233-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दो दिसंबर को ट्रस्ट तय करेगा प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दो दिसंबर को ट्रस्ट तय करेगा प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी
Sun, 04 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट में अब प्रवक्ता के साथ मीडिया प्रभारी की भी नियुक्ति की जाएगी। पहले केवल प्रवक्ता के चयन की योजना थी, लेकिन ट्रस्ट ने निर्णय में बदलाव करते हुए दोनों पदों पर नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों पदों पर चयन आगामी दो दिसंबर को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में संभावित है।
सूत्रों के अनुसार, प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी के लिए संघ और विहिप से जुड़े लोगों के नाम ट्रस्ट को भेजे गए हैं। इन नामों की स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि राम मंदिर के सीईओ जितेंद्र मिश्र स्वयं दोनों पदों के लिए आए नामों की पड़ताल कर रहे हैं।
संघ और विहिप से जुड़े दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सीईओ से मुलाकात भी की है। उनके कार्य अनुभव, पृष्ठभूमि और संगठन में भूमिका से जुड़ी जानकारी ली गई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पदों पर चयन से पहले सीईओ की सहमति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्क्रीनिंग पूरी होने के बाद नामों को ट्रस्ट के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में अंतिम निर्णय होने की संभावना है।