{"_id":"6aecae8dc4a034cdda05d5d7","slug":"video-video-habjapara-ma-nakal-vashalkaya-ajagara-garamanae-ma-thahashatasacana-ka-btha-bha-naha-pahaca-vana-vabhaga-ka-tama-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हबाजपुर में निकला विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में दहशत,सूचना के बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हबाजपुर में निकला विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में दहशत,सूचना के बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
रुदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर चौकी क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में शाम को विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर गांव में दहशत फैल गई। उसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आबादी के नजदीक अजगर दिखाई देने से लोगों में भय बना हुआ है।
सूचना पर भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को अजगर से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को सूचना देने के बावजूद टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आबादी के बीच विशालकाय अजगर निकलने के बाद भी विभागीय टीम का न पहुंचना लापरवाही है। ग्रामीणों ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।