Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1.12 lakh children received halwa and upma along with their meal

Ayodhya News: 1.12 लाख बच्चों को भोजन संग मिला हलवा और उपमा

Sat, 14 Nov 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 14 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
1.12 lakh children received halwa and upma along with their meal
अयोध्या। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को अब मध्याह्न भोजन के अतिरिक्त पोषाहार भी मिल रहा है। शुक्रवार को जिले के 1791 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.12 लाख बच्चों को सूजी का हलवा और उपमा परोसा गया। नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय डायट में 62, पुलिस लाइन में 40 और पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय अंगूरीबाद लगभग 50 विद्यार्थियों सहित अन्य स्कूलों में मध्याह्न भोजन के साथ बच्चों को हलवा दिया गया।
विज्ञापन

सभी परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.56 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। इनमें लगभग 72 प्रतिशत बच्चे नियमित रूप से मध्याह्न भोजन ग्रहण करते हैं। बीएसए लालचंद्र ने बताया कि शासन की ओर से यह व्यवस्था नवंबर से फरवरी के तीसरे सप्ताह तक संचालित की जानी है। इसके तहत कुल 14 सप्ताह तक प्रत्येक शुक्रवार को बच्चों को अतिरिक्त पोषाहार दिया जाएगा। निर्धारित मेन्यू में सूजी से तैयार मीठा हलवा और नमकीन उपमा शामिल हैं।
विज्ञापन

तारुन में बच्चों को मिला हलवा और उपमा
तारुन के परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन के साथ अतिरिक्त पोषाहार भी वितरित किया गया। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय तारुन में 321 नामांकित बच्चों में 252 उपस्थित रहे। यहां तहरी के साथ हलवा परोसा गया। प्राथमिक विद्यालय पारा गरीबशाह में 94 में से 73 बच्चे उपस्थित रहे। यहां मध्याह्न भोजन के साथ उपमा दिया गया। कंपोजिट विद्यालय काकोली में 189 नामांकित बच्चों में 132 बच्चे मौजूद रहे। यहां बच्चों को हलवा वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed