Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The devotion of Chhath has drawn them back

Ayodhya News: छठ की आस्था खींच लाई, अपनों के बीच मनाएंगे महापर्व

Sat, 14 Nov 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 14 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The devotion of Chhath has drawn them back
पत्नी स्वरीमा के साथ अविनाश कुमार श्रीवास्तव।
अयोध्या। रोजगार और बेहतर भविष्य की तलाश में घर-आंगन से दूर हुए लोगों की जड़ें आज भी अपनी माटी से जुड़ी हैं। महानगरों की भागदौड़ और व्यस्त दिनचर्या के बीच लोक आस्था के पर्व छठ का अवसर आते ही अपनों के बीच लौटने की चाह उन्हें मातृभूमि खींच लाती है। उद्देश्य सिर्फ छठ मइया की आराधना अपनी मिट्टी, घर और परिवार के बीच पारंपरिक रीति-रिवाजों से करना है। नौकरी और शहर बदल गए, लेकिन संस्कृति और परंपरा के प्रति लगाव आज भी बरकरार है।
विज्ञापन

14 वर्षों से निभा रहे छठ की परंपरा
अयोध्या के धर्मकांटा निवासी जयशंकर शुक्ला पिछले 14 वर्षों से दिल्ली में रह रहे हैं। वह वहां एक आईटी कंपनी में मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) हैं। व्यावसायिक जिम्मेदारियों के बीच भी छठ पर जन्मभूमि लौटने की परंपरा उन्होंने कायम रखी है। इस बार भी वह पत्नी ज्योति के साथ अयोध्या पहुंचे हैं। उनके लिए छठ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि परिवार और अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर है। जयशंकर का कहना है कि छठ मइया के आशीर्वाद से परिवार में खुशहाली है।
विज्ञापन

छठ मइया की कृपा से पूरी हुई नौकरी की कामना
अयोध्या के परिक्रमा मार्ग स्थित महर्षि आश्रम, रामघाट से जुड़ा श्रीवास्तव परिवार भी नौकरी के सिलसिले में घर से दूर है। स्वरीमा श्रीवास्तव गोरखपुर एम्स में हॉस्टल वार्डन हैं। उनके पति अविनाश कुमार श्रीवास्तव भी एम्स गोरखपुर से जुड़े हैं। नौकरी की व्यस्तताओं के बावजूद छठ पर परिवार का घर लौटना परंपरा के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाता है। स्वरीमा ने बताया कि वह 10 वर्षों से छठ पूजा कर रही हैं। छठ मइया की कृपा से नौकरी की कामना पूरी हुई। वह हर साल अयोध्या आकर परिवार के साथ छठ पर्व मनाती हैं।

पत्नी स्वरीमा के साथ अविनाश कुमार श्रीवास्तव।

पत्नी स्वरीमा के साथ अविनाश कुमार श्रीवास्तव।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed