{"_id":"6af7655eecb9a79d6205ea5a","slug":"new-equations-will-emerge-from-the-alliance-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-162910-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: गठबंधन से बनेंगे नए समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: गठबंधन से बनेंगे नए समीकरण
Sat, 14 Nov 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की जुगलबंदी से जिले की विधानसभा सीटों पर सियासी समीकरण नए सिरे से आकार ले सकते हैं। दोनों दलों की जिले में पहले से चुनावी मौजूदगी रही है। अब मुस्लिम और दलित राजनीति को एक मंच पर लाने की पहल से सपा के पीडीए समीकरण के सामने नई चुनौती खड़ी हो सकती है। वहीं, विपक्षी मतों का संभावित बंटवारा भाजपा के चुनावी गणित को भी प्रभावित कर सकता है।
सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन के साथ दोनों दलों ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है। गठबंधन की अहमियत इसलिए भी बढ़ गई है कि एआईएमआईएम मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनाने में जुटी है, जबकि आजाद समाज पार्टी दलित राजनीति में अपना आधार बढ़ाना चाहती है। ऐसे में दोनों दलों के साथ आने से उन राजनीतिक दलों के सामने नई चुनौती होगी, जिनकी चुनावी रणनीति इन सामाजिक समूहों के समर्थन पर निर्भर है।
बीकापुर से रुदौली तक एआईएमआईएम दिखा चुकी है चुनावी ताकत
ओवैसी की पार्टी ने वर्ष 2016 के बीकापुर उपचुनाव में अपनी ताकत का अहसास कराया था। एआईएमआईएम प्रत्याशी प्रदीप कुमार कोरी को 11,857 वोट मिले थे। वह भाजपा प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी से महज 76 वोट पीछे रह गए थे। इसके बाद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने रुदौली सीट से मोहम्मद शेर अफगान को मैदान में उतारा। उन्हें 9,961 वोट मिले थे। इसी चुनाव में बसपा प्रत्याशी अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी को 52,181 वोट हासिल हुए थे, जबकि सपा से आनंदसेन यादव मैदान में थे। विपक्षी मतों के बंटवारे का फायदा भाजपा को मिला और रामचंद्र यादव दोबारा विधायक बने।
विज्ञापन
उपचुनाव की आंधी में भी आजाद समाज पार्टी को मिले थे 5,457 वोट
चंद्रशेखर आजाद की पार्टी भी जिले में अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। वर्ष 2025 के मिल्कीपुर उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी संतोष सोनकर को 5,457 वोट मिले थे। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर पार्टी को मिले वोट दलित राजनीति में उसकी दावेदारी का संकेत देते हैं।
सपा के पीडीए समीकरण के सामने खड़ी हो सकती है चुनौती
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नए मोर्चे की सबसे बड़ी परीक्षा मुस्लिम और दलित मतदाताओं के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने की होगी। यदि दोनों दल अपने प्रभाव वाले मतदाताओं को एक मंच पर लाने में सफल रहे तो सपा के पीडीए समीकरण को झटका लग सकता है। बसपा के पारंपरिक जनाधार में भी सेंधमारी की संभावना रहेगी। दूसरी ओर, विपक्षी मतों का बिखराव भाजपा के लिए अनुकूल स्थिति बना सकता है। ऐसे में नए मोर्चे का प्रभाव जिले की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर चुनावी मुकाबले की दिशा तय करने में अहम हो सकता है।