{"_id":"6af9a92a1bca8d6c230cd1b2","slug":"video-video-dabta-saraya-ka-araghaya-thakara-sahagana-na-ka-chhatha-maya-ka-paja-saraya-tata-para-umaugdha-aasatha-ka-salb-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सुहागिनों ने की छठ मैया की पूजा, सरयू तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सुहागिनों ने की छठ मैया की पूजा, सरयू तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
सरयू नदी के सोहवल ढेमवा घाट पर रविवार शाम लोक आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पूर्वांचल की परंपरा के अनुरूप व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना की।
छठ पर्व पर महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर सरयू नदी के जल में खड़े होकर विधि-विधान से सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। घाट पर गन्ने से तैयार किए गए पूजा स्थल के नीचे फल, फूल, मेवा और मिठाइयों से सजे सूप रखे गए। महिलाओं ने परिवार के सदस्यों के साथ कोसी भरने की रस्म निभाई। इसके बाद छठ मैया की आरती कर सरयू मैया को दीपदान अर्पित किया।
शाम चार बजे से ही ढेमवा घाट पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। देर शाम तक घाट पर पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। महिलाओं ने संतान की रक्षा, परिवार के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना के साथ छठ मैया से आशीर्वाद मांगा।
सोहावल चौराहा निवासी अनिल कुमार गुप्ता, ज्ञानमती गुप्ता, विजय गुप्ता, अलका और पूनम गुप्ता ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से इसी घाट पर छठ मैया की पूजा करती आ रही हैं। इस दौरान थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा पुलिस टीम और महिला पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।