{"_id":"6af9f42b4c53874d430d300a","slug":"youth-dies-after-coming-into-contact-with-an-electric-current-ayodhya-news-c-97-1-ayo1027-163138-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Sun, 15 Nov 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
पूरा बाजार। महराजगंज क्षेत्र के जलालुद्दीन नगर के रहने वाले संजय कुमार (35) करंट की चपेट में आने के बाद छत से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी संजय कुमार (35) पूरा बाजार में ताहिर अली के यहां काम करते थे।
रविवार शाम करीब पांच बजे काम के दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह छत से नीचे गिर पड़े। गंभीर हालत में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरा बाजार ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।