{"_id":"6af9f49abc971a22c308c651","slug":"an-identity-now-fading-into-the-bushes-ayodhya-news-c-97-1-ayo1032-163064-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अब झाड़ियों में गुम हो रही पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अब झाड़ियों में गुम हो रही पहचान
Sun, 15 Nov 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
तारुन। पाराराम ग्राम पंचायत में 39.82 लाख रुपये खर्च कर बनाया गया स्वतंत्रता सेनानी अवध बिहारी अमृत सरोवर बदहाली का शिकार है। परिसर में झाड़ियां उग आई हैं, पौधे सूख चुके हैं और शिलापट टूटने लगा है। मोटी रकम खर्च करके इसे बनाने के बाद इसकी देखरेख के इंतजाम न होने से धन के बंदरबांट की चर्चाएं होने लगी हैं।
अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों को जल संचयन का माध्यम बनाने के साथ ग्रामीणों के लिए उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना थी। इसके लिए तालाब की खोदाई के अलावा किनारों पर पौधरोपण, बैठने के लिए चबूतरा, बैरीकेडिंग और सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाने थे। मकसद था कि बारिश का पानी संरक्षित हो और ग्रामीणों को एक बेहतर स्थान भी मिले।
पाराराम में भी इसी मंशा से 90 गुणे 90 मीटर क्षेत्रफल में सरोवर बनाया गया। शिलापट पर दर्ज विवरण के अनुसार, कार्य का नाम ग्राम पंचायत पाराराम में स्वतंत्रता सेनानी अवध बिहारी अमृत सरोवर निर्माण कार्य है। मनरेगा योजना के तहत इसका निर्माण 17 जून 2022 को शुरू हुआ था। लेकिन निर्माण के बाद रखरखाव की व्यवस्था नहीं होने से परिसर की स्थिति लगातार बिगड़ती गई।
विज्ञापन
मौके पर शिलापट का प्लास्टर उखड़ चुका है और ईंटें दिखाई देने लगी हैं। उसका निचला हिस्सा भी टूट रहा है। आसपास झाड़-झंखाड़ उग आई है। परिसर में लगाए गए पौधे सूख चुके हैं और उनकी जगह झाड़ियों ने ले ली है। सरोवर के पास बना चबूतरा भी क्षतिग्रस्त है। जल संचयन के लिए बनाए गए इनलेट और आउटलेट की भी देखरेख नहीं हो रही है।
देखरेख के लिए बजट नहीं
सरोवर की बदहाली को लेकर ग्राम प्रशासक शैलेंद्र पांडेय का कहना है कि निर्माण के बाद रखरखाव के लिए अलग से कोई मद आवंटित नहीं हुआ है। गर्मी के दिनों में सरोवर में पानी भरवाया गया था, लेकिन मनरेगा से धनराशि अवमुक्त नहीं होने के कारण साफ-सफाई और रखरखाव नहीं हो पा रहा है। जो धनराशि आती है, उसका उपयोग सड़क निर्माण सहित अन्य कार्यों में करना पड़ता है। इसके लिए अलग से बजट आवंटित किए जाने की व्यवस्था होनी चाहिए।
पांच साल बाद होगी मरम्मत
खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अमृत सरोवरों की मरम्मत के लिए अलग से कोई धनराशि आवंटित नहीं होती है। निर्माण के पांच वर्ष पूरे होने पर बीबी जी राम जी योजना के तहत इसकी मरम्मत कराई जाएगी।