{"_id":"6ab266613fd312b1b80c6249","slug":"video-video-chhaugdhakhana-oura-hasa-ka-khalfa-saugdhaka-para-utara-kasharaya-bl-ab-capa-naha-rahaga-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छेड़खानी और हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं किशोरियां, बोलीं- अब चुप नहीं रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छेड़खानी और हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं किशोरियां, बोलीं- अब चुप नहीं रहेंगी
अयोध्या में छेड़खानी और हिंसा के खिलाफ मंगलवार को तारुन के रामपुर भगन बाजार में किशोरियों और महिलाओं ने आवाज बुलंद की। आरोही संस्थान और पानी संस्थान के बैनर तले करीब 500 किशोरियों व महिलाओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों से हिंसा के खिलाफ चुप्पी तोड़ने की अपील की। हाथों में तख्तियां लेकर किशोरियों ने बाजार में घूमकर दुकानदारों, राहगीरों और अभिभावकों को महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
किशोरियों ने "डर में जीना जीवन नहीं" और "चुप्पी तोड़ेंगे, आवाज उठाएंगे" जैसे नारों के साथ लोगों को संदेश दिया कि छेड़खानी या किसी भी तरह की हिंसा को सहन करने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। अभियान के दौरान महिलाओं और किशोरियों को महिला हेल्पलाइन 181, 1090, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।
आरोही संस्थान की अध्यक्ष शालिनी ने कहा कि हिंसा के खिलाफ हर किशोरी के साथ संस्थान खड़ा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से किशोरियों में अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना अभियान का उद्देश्य है।
इस दौरान संस्थान की उपाध्यक्ष पिंकी, सचिव मौसम, एकता, अंशिका, रूबी समेत 97 ग्राम पंचायतों की किशोरी लीडर्स मौजूद रहीं। पानी संस्थान की लीलावती दीदी, विक्रम, अखिलेश और कोच अंकित ने भी किशोरियों का उत्साह बढ़ाया।
सुरक्षा व्यवस्था में तारुन थानाध्यक्ष लाल चंद सरोज, महिला दरोगा ऐश्वर्या, कांस्टेबल शोभा और रामपुर भगन चौकी प्रभारी संतराम मौजूद रहे। कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विवेक कुमार श्रीवास्तव ने अभियान की सराहना करते हुए किशोरियों के प्रयास को जरूरी बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।