फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Retired bank manager dies after being hit by a train

Ayodhya News: ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की मौत

Wed, 23 Sep 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 23 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Retired bank manager dies after being hit by a train
गोसाईगंज। टंडोली रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार सुबह करीब 10 बजे इंटरसिटी की चपेट में आने से 62 वर्षीय सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान ईसापुर गांव निवासी अनिरुद्ध मुनि पांडे (62) पुत्र रामकृपाल पांडे के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार अनिरुद्ध मुनि पांडे बैंक में मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मंगलवार सुबह वह घर से बिना बताए निकल गए थे। कुछ देर बाद टंडोली रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने की सूचना परिजनों को मिली। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर सतीश चौहान ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। उनकी पत्नी का करीब दो वर्ष पहले निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed