फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CHC Bikapur ranks second in the state in Caesarean delivery

Ayodhya News: सीजेरियन प्रसव में सीएचसी बीकापुर प्रदेश में दूसरे स्थान पर

Wed, 23 Sep 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 23 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
CHC Bikapur ranks second in the state in Caesarean delivery
बीकापुर। जननी सुरक्षा योजना के तहत सुरक्षित सीजेरियन प्रसव कराने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीकापुर ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। वर्ष 2025-26 में यहां सीजेरियन और सामान्य प्रसव दोनों की संख्या में वृद्धि हुई है। अगस्त में 27 सीजेरियन और 106 सामान्य प्रसव हुए, जबकि सितंबर में अब तक 26 सीजेरियन प्रसव कराए जा चुके हैं। सीएचसी में अब तक 410 सीजेरियन प्रसव हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव ने बताया कि यह उपलब्धि अधिकारियों के निर्देशन और स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत का परिणाम है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते बीकापुर सीएचसी में आसपास के क्षेत्रों के साथ सुल्तानपुर जिले से भी महिलाएं प्रसव के लिए पहुंच रही हैं। आशा और आशा संगिनी गर्भवती महिलाओं को चिकित्सीय सलाह और नियमित जांच के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पंचायत बीकापुर निवासी अर्चना यादव का सीजेरियन प्रसव कराया गया। उन्होंने पुत्री को जन्म दिया। ऑपरेशन टीम में महिला सर्जन डॉ. गुंजन यादव, निश्चेतक डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. अतुल मिश्रा और अधीक्षक डॉ. अंशुमान यादव शामिल रहे। स्टाफ नर्स निधि राय, ओटी टेक्नीशियन गौरव कुमार समेत अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed