{"_id":"6ab3af95fae1b6e91f04ca42","slug":"video-video-caugdhhava-ka-ganaena-savathanashal-kataii-na-ha-lparavaha-saiio-na-thae-narathasha-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चढ़ावे की गणना संवेदनशील, कतई न हो लापरवाही, सीईओ ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चढ़ावे की गणना संवेदनशील, कतई न हो लापरवाही, सीईओ ने दिए निर्देश
राम मंदिर के चढ़ावे की गणना में अनियमितताओं के बाद अब व्यवस्था की निगरानी सीधे शीर्ष स्तर से की जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र गणना कक्ष पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि चढ़ावे की गणना अत्यंत संवेदनशील जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
सीईओ ने गणना कक्ष में चढ़ावे की गिनती से लेकर पैकिंग, रिकॉर्ड तैयार करने और बैंक में जमा होने तक की पूरी प्रक्रिया को समझा। उन्होंने कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी जिम्मेदारियां जानीं और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान सुरक्षा और निगरानी के इंतजामों का भी जायजा लिया।
जितेंद्र मिश्र ने कर्मचारियों को गणना के हर चरण में निर्धारित प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सावधानी और पारदर्शिता के साथ काम करने पर जोर देते हुए कहा कि चढ़ावे की गणना में छोटी-सी चूक भी गंभीर हो सकती है। ऐसे में प्रत्येक कर्मचारी को जिम्मेदारी पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ निभानी होगी।
उन्होंने यह भी देखा कि चढ़ावा प्राप्त होने के बाद उसकी गणना तक कौन कौन से स्तर पर रिकॉर्ड तैयार होता है और बैंक तक पहुंचने तक इसकी जिम्मेदारी किसके पास रहती है। यानी अब सिर्फ गणना ही नहीं, बल्कि चढ़ावे के पूरे मूवमेंट और रिकॉर्डिंग सिस्टम पर नजर रखी जा रही है। अनियमितताओं के बाद सीईओ का सीधे गणना कक्ष पहुंचना और कर्मचारियों से संवाद करना व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।