{"_id":"6ac7f46dbeb6e1d38e044da8","slug":"tent-business-owner-dies-after-falling-from-roof-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-160550-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: छत से गिरकर टेंट व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: छत से गिरकर टेंट व्यवसायी की मौत
Fri, 09 Oct 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
अमानीगंज। खंडासा के अघियौना गांव में बुधवार रात एक टेंट व्यवसायी दुर्गा प्रसाद रैदास (36) की संदिग्ध हालात में छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
दुर्गा प्रसाद रैदास अघियौना चौराहे पर दुर्गा टेंट हाउस नाम से दुकान चलाते थे। वह वहीं पिता मनीराम, माता तारावती व भतीजे के साथ रहते थे। बताया जा रहा कि बुधवार रात लगभग 11 बजे वह लघुशंका के लिए छत पर गए थे। इसी दौरान वह दूसरी मंजिल की छत से दुकान के पीछे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। भतीजे मोहित ने आवाज सुनकर लोगों को बुलाया। उन्हें आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को पैतृक गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विवाद के चलते पत्नी से अलग रहते थे
ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गा प्रसाद का पत्नी लीलावती से लंबे समय से विवाद चल रहा था। अभी तक उनके कोई संतान नहीं है। पत्नी विवाद के चलते गांव वाले घर में रहती हैं। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पीयूष ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हर पहलु को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।