फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Congress workers held a peace march while observing a Black Day

Ayodhya News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए निकाला शांति मार्च

Fri, 09 Oct 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 09 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Congress workers held a peace march while observing a Black Day
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
अयोध्या। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार व लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को काला दिवस मनाने हुए शांति मार्च निकाला। साथ ही निर्वाचन आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान गांधी पार्क में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एकत्रित हुए। यहां से केंद्र सरकार एवं निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कचहरी स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की ओर मार्च निकाला गया। कचहरी गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता बलपूर्वक गेट खोलकर कचहरी परिसर में घुस गए। यहां केंद्र सरकार तथा निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद कांग्रेसजनों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ..., ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो... सहित विभिन्न नारे लगाते हुए निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही सर्वोपरि है। यदि लोकतंत्र के प्रहरी माने जाने वाले संस्थानों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं, तो उनका निष्पक्षता से जवाब दिया जाना चाहिए।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि आठ अक्तूबर को काला दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता, जवाबदेही और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, राम अवध पासी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, अनिल सिंह, अनिल तिवारी, अशोक कुमार सिंह, रुद्र प्रताप सिंह रिशु,, रमाशंकर तिवारी, रामकिशोर वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, प्रशांत पांडेय, संतोष तिवारी सहित अन्य की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed