फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Young woman defrauded of 33,570 by someone posing as a company representative

Ayodhya News: कंपनी का प्रतिनिधि बनकर युवती से 33,570 की ठगी

Fri, 09 Oct 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 09 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Young woman defrauded of 33,570 by someone posing as a company representative
मिल्कीपुर। एक कंपनी का प्रतिनिधि बनकर युवती के बैंक खाते से 33,570 रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किनौली पूरे नंदलाल दूबे गांव की प्रिया दूबे ने इनायतनगर पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने अजियो से ऑनलाइन जूता मंगाया था, जिसका खाली बॉक्स मिला था।
विज्ञापन

1380 रुपये का भुगतान वापस नहीं आया था। 19 सितंबर को उन्हें धनवापसी के संबंध में एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया और व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी। प्रिया को फाइल इंस्टॉल कर अनुमति देने को कहा गया।
विज्ञापन

पिन डालते ही उनके खाते से 33,570 रुपये निकाल लिए गए, हालांकि ऑनलाइन उत्पाद बेचने वाली कंपनी ने उनके 1380 रुपये वापस कर दिए थे। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पीयूष ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed