{"_id":"6985eb8a58e7dfee2b0c033e","slug":"video-ghasakhara-padata-para-sapa-ka-takha-parahara-ayathhaya-ma-falma-para-raka-ka-maga-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"'घूसखोर पंडित' पर सपा का तीखा प्रहार, अयोध्या में फिल्म पर रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'घूसखोर पंडित' पर सपा का तीखा प्रहार, अयोध्या में फिल्म पर रोक की मांग
अयोध्या में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने वेब सीरीज घूसखोर पंडित के टाइटल को लेकर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इसे दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह समाज में विद्वेष और विभाजन फैलाने की साजिश है, जो भाई को भाई से लड़ाने का काम करेगी। उन्होंने ऐसी फिल्मों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों और तपस्वियों की भूमि है। उन्होंने आचार्य चाणक्य और महर्षि दधीचि जैसे महान व्यक्तित्वों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तरह की सीरीज ब्राह्मण समाज का अपमान करती है। उन्होंने मांग की कि या तो फिल्म का टाइटल बदला जाए या फिर इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।