फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   After movies, 7D technology will be seen in a museum for the first time

Ayodhya News: फिल्मों के बाद संग्रहालय में पहली बार दिखेगी सेवन डी तकनीक

Thu, 10 Sep 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 10 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
After movies, 7D technology will be seen in a museum for the first time
अयोध्या। फिल्मों में सेवन डी तकनीक के इस्तेमाल के बाद अब संग्रहालय में पहली बार पूरी गैलरी को इस तकनीक पर आधारित किया जा रहा है। सरयू तट पर विकसित हो रहे अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में तैयार हो चुकी संकट मोचन गैलरी में हनुमान जी की शौर्य गाथा को सेवन डी तकनीक के जरिये सजीव रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। दावा है कि दुनिया के किसी संग्रहालय की पूरी गैलरी को सेवन डी तकनीक पर आधारित करने का यह पहला प्रयोग है।
विज्ञापन

सेवन डी तकनीक का प्रयोग फिल्मों और मनोरंजन से जुड़े अन्य माध्यमों में पहले से होता रहा है। कुछ संग्रहालयों में भी इसके प्रयोग किए गए हैं, लेकिन पूरी गैलरी को सेवन डी तकनीक पर आधारित करने का यह दुनिया में पहला संग्रहालय होने का दावा किया जा रहा है। गैलरी में हनुमान जी की शौर्य गाथा नाम की पटकथा के जरिये रामायण के विभिन्न प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी बूटी लाने, लंका दहन, अशोक वाटिका और लंका युद्ध जैसे प्रसंग दर्शकों को इस तरह दिखाए जाएंगे कि उन्हें घटनाएं अपनी आंखों के सामने घटित होती महसूस होंगी। सेवन डी तकनीक के जरिये दृश्य, ध्वनि, प्रकाश, कंपन और सुगंध का संयोजन कर दर्शकों को रामायण युग की अनुभूति कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक शो में 30 दर्शक देख सकेंगे गाथा
- संग्रहालय के निदेशक डॉक्टर संजीव सिंह ने बताया कि संकट मोचन गैलरी में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हनुमान जी की शौर्य गाथा का प्रदर्शन होगा। इसकी पटकथा करीब 25 से 30 मिनट की है। गैलरी में 30 सीटों की व्यवस्था है और एक बार में करीब 30 दर्शक गाथा का अनुभव कर सकेंगे। इसके लिए गैलरी में टिकट व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है। टिकट के जरिये दर्शकों को निर्धारित शो में प्रवेश दिया जाएगा।



विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की टीम अयोध्या पहुंचकर गैलरी का निरीक्षण कर चुकी है। टीम सेवन डी तकनीक के मानकों के आधार पर गैलरी की जांच कर रही है कि वह निर्धारित तकनीकी मानकों पर खरी उतरती है या नहीं। तकनीकी जांच पूरी होने के बाद टीम अपनी जांच रिपोर्ट और प्रमाणपत्र देगी। इसके बाद गैलरी को राम मंदिर ट्रस्ट को हैंडओवर किया जाएगा। हैंडओवर के बाद श्रद्धालुओं के लिए गैलरी को कब खोला जाना है, इसका निर्णय राम मंदिर ट्रस्ट करेगा।
-डॉ. संजीव सिंह, निदेशक, रामकथा संग्रहालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed