{"_id":"6aa1af1c73b412e7fc063605","slug":"lucknow-defeated-aligarh-5-0-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-158350-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: लखनऊ ने अलीगढ़ को 5-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: लखनऊ ने अलीगढ़ को 5-0 से हराया
Thu, 10 Sep 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
गोल करने के लिए भिड़ंते खिलाड़ी।
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में चल रही प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को लीग मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों की टीमों ने मैदान पर दमखम दिखाया। मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच शानदार तालमेल देखने को मिली।
मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता ओपी वर्मा ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मुकाबलों का शुभारंभ कराया। पहले मुकाबले में लखनऊ मंडल ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। लखनऊ के खिलाड़ियों ने लगातार पांच गोल दागते हुए अलीगढ़ मंडल को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
वाराणसी और प्रयागराज मंडल के बीच मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन मजबूत रक्षापंक्ति के कारण किसी को सफलता नहीं मिली। मुकाबला 0-0 से बराबरी पर समाप्त हुआ। मिर्जापुर और बरेली के बीच हुए मुकाबले में बरेली ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए चार गोल किए और मिर्जापुर को 4-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
आगरा और अयोध्या मंडल के बीच मुकाबले में खिलाड़ियों ने जोरदार संघर्ष किया। अयोध्या की टीम ने दो गोल किए, लेकिन आगरा ने पलटवार करते हुए छह गोल दागे। आगरा ने 6-2 से मुकाबला अपने नाम किया। मेरठ और सहारनपुर के बीच मुकाबला भी गोलरहित रहा। दोनों टीमें निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर सकीं।
इसके बाद झांसी और आगरा के बीच मुकाबले में झांसी ने शानदार प्रदर्शन किया। झांसी ने पांच गोल दागे, जबकि आगरा की टीम दो गोल ही कर सकी। झांसी ने 5-2 से जीत दर्ज की। आजमगढ़ और प्रयागराज के मुकाबले में प्रयागराज ने दो गोल कर 2-0 से जीत हासिल की।
दिन के अंतिम मुकाबले में लखनऊ और सहारनपुर आमने-सामने हुए। सहारनपुर ने एक गोल किया, जबकि लखनऊ ने तीन गोल दागकर मुकाबला 3-1 से जीत लिया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। लीग मुकाबलों के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल रहा है।