{"_id":"6b004eede93df304930ff6e0","slug":"video-bharata-took-over-rule-of-ayodhya-from-bharatkund-with-his-sandals-sita-abduction-was-also-staged-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"भरत ने खड़ाऊं लेकर भरतकुंड से संभाला अयोध्या का शासन, सीता हरण का भी हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत ने खड़ाऊं लेकर भरतकुंड से संभाला अयोध्या का शासन, सीता हरण का भी हुआ मंचन
अयोध्या के गौराघाट में भरत ने भगवान राम की खड़ाऊं को सिंहासन पर विराजमान कर भरतकुंड में रहकर अयोध्या का शासन संभाला तो दूसरी ओर पंचवटी में सूर्पनखा प्रसंग, खर-दूषण वध और सीता हरण की लीला का मंचन हुआ। ग्रामसभा दांदूपुर के धरमपुर बाजार में आयोजित पांच दिवसीय रामलीला के चौथे दिन कलाकारों ने इन प्रसंगों का सजीव मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गोसाईगंज विधायक अभय सिंह और बीकापुर ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया। रामलीला के मुख्य आयोजक एवं प्राथमिक विद्यालय रामपुर भगन के शिक्षक विनोद श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर मंचन की शुरुआत कराई। विधायक ने कलाकारों का अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मंचन में दिखाया गया कि भरत और शत्रुघ्न भगवान राम को वापस लाने चित्रकूट पहुंचे, लेकिन वनवास पूरा होने तक लौटने से इनकार करने पर राम ने भरत को अपनी खड़ाऊं सौंप दी। भरत ने भरतकुंड में रहकर खड़ाऊं को सिंहासन पर रखकर शासन चलाया। इसके बाद सूर्पनखा की नाक-कान काटने, खर-दूषण वध, सीता हरण और राम-सुग्रीव मित्रता का मंचन हुआ। राम की भूमिका जयप्रकाश भारती, लक्ष्मण की महेंद्र, भरत की चिंताहरण और शत्रुघ्न की रिंकू निषाद ने निभाई। कार्यक्रम की जानकारी विनोद श्रीवास्तव ने दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।