{"_id":"6ad23fb78f8eed7ed40544a5","slug":"video-ayathhaya-thhanashha-yajania-ma-shararama-na-taugdha-shava-thhanashha-parasharama-lkashhamanae-savatha-na-maha-mana-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: धनुष यज्ञ में श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: धनुष यज्ञ में श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने मोहा मन
अयोध्या: अयोध्या के रुदौली में ख्वाजाहाल की रामलीला में धनुष यज्ञ, श्रीराम-सीता विवाह और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के शिव धनुष तोड़ते ही माता सीता ने उन्हें वरमाला पहनाई। मंगल गीतों और आतिशबाजी से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
स्वयंवर में पहुंचे राजा-महाराजा शिव धनुष उठाने में असफल रहे। रावण-बाणासुर संवाद और राजा जनक की व्यथा का सजीव मंचन दर्शकों को प्रभावित कर गया। धनुष टूटने के बाद सभा में पहुंचे भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवादों ने खूब तालियां बटोरीं।
रामलीला में 12 वर्षीय अक्षांश मिश्रा ने लक्ष्मण और 24 वर्षीय आकाश शर्मा ने परशुराम की भूमिका निभाई। अक्षांश की संवाद अदायगी और भाव-भंगिमाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया, जबकि आकाश ने ओजस्वी संवादों से अपनी छाप छोड़ी। निर्देशक कमलेश मिश्रा और सह-निर्देशक मृदुल मनोहर अग्रवाल के मार्गदर्शन में दोनों कलाकारों ने शानदार अभिनय किया।
श्रीराम की भूमिका में अक्षत मिश्रा, सीता के रूप में श्रेयांस मिश्रा, रावण के रूप में अनुराग अग्रवाल, बाणासुर के रूप में बृज किशोर, राजा जनक के रूप में पंकज आर्य, मोटे राजा के रूप में रमेश गुप्ता और बंदीजन की भूमिका में मनीष चौरसिया ने अभिनय किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।