{"_id":"6ad1f012f255afd87100f21e","slug":"video-bilaspur-illegal-mining-joint-committee-surprise-inspections-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में अवैध खनन पर शिकंजे की तैयारी, औचक निरीक्षण करेगी संयुक्त कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में अवैध खनन पर शिकंजे की तैयारी, औचक निरीक्षण करेगी संयुक्त कमेटी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:06 PM IST
Link Copied
जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी की है। उपायुक्त राहुल कुमार ने संबंधित विभागों की संयुक्त कमेटी गठित कर नियमित औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों की जांच के लिए गरामोड़ के पास चेक पोस्ट स्थापित की जाएगी। अली खड्ड, सीर खड्ड सहित जिले के सभी चिह्नित अवैध खनन हॉटस्पॉट पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।
उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को अवैध खनन पर रोक लगाने और खनन गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस, खनन, उद्योग, लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। जिले के सभी उपमंडल अधिकारी भी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों की संयुक्त कमेटी नियमित रूप से औचक निरीक्षण करे। इससे अवैध खनन की गतिविधियों पर नजर रखने और सामने आने वाले मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों की जांच के लिए गरामोड़ के पास चेक पोस्ट स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसका उद्देश्य वाहनों की जांच के माध्यम से अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी को मजबूत करना है।
इसके अलावा अली खड्ड, सीर खड्ड और जिले के अन्य चिह्नित हॉटस्पॉट पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि अवैध खनन की गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सके।
बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में खनन के लिए 16 वैध पट्टे आवंटित किए गए हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध खनन से संबंधित किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए। अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और खनन गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।