{"_id":"6ac4d52ea2b84cb2ae0b0213","slug":"video-ayathhaya-takata-ka-jayata-para-kasana-jagaranae-thavasa-manaya-bharata-ratana-thana-ka-maga-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: टिकैत की जयंती पर किसान जागरण दिवस मनाया, भारत रत्न देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: टिकैत की जयंती पर किसान जागरण दिवस मनाया, भारत रत्न देने की मांग
अयोध्या: भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जन्म जयंती पर मंगलवार को गांधी पार्क में भाकियू कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किसान जागरण दिवस के रूप में कार्यक्रम मनाया। भाकियू के घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चौधरी टिकैत को याद किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करना और अपनी मांगों को मजबूती से सरकार के सामने रखना सिखाया। उनके आंदोलन और किसान हितों के लिए किए गए प्रयासों से किसानों में अपनी समस्याओं को विभिन्न मंचों पर उठाने का साहस आया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौधरी टिकैत ने देश में किसानों का बड़ा संगठन खड़ा किया और किसान समस्याओं को सरकारों के सामने मजबूती से रखने का काम किया। उनकी जन्म जयंती को किसान जागरण दिवस के रूप में मनाते हुए केंद्र सरकार से चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न देने की मांग की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।