{"_id":"6ad8ba7b25e48d3e93001dc5","slug":"video-ayathhaya-marata-vasarajana-ka-tharana-patana-para-hamal-ka-aarapa-palsa-na-aarapa-pata-ka-bhaja-jal-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: मूर्ति विसर्जन के दौरान पत्नी पर हमले का आरोप, पुलिस ने आरोपी पति को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: मूर्ति विसर्जन के दौरान पत्नी पर हमले का आरोप, पुलिस ने आरोपी पति को भेजा जेल
अयोध्या: अयोध्या में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार को शुजागंज बाजार के मानपुर मोड़ पर दिनदहाड़े एक महिला पर उसके पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला ने सिर झुकाकर बचाव किया और भागकर एक दुकान में घुस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हयातनगर निवासी प्रिया पुत्री राजेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पति बाबादीन निवासी गुरौली, थाना इनायतनगर ने बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों व डंडों से पीटा। आरोप है कि उसने गला दबाने के बाद चाकू से वार किया, जिससे उसकी एक अंगुली में चोट आई।
प्रिया की शादी तीन दिसंबर 2023 को हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पांच मई 2026 को आपसी समझौते से तलाक हो गया था। उनकी तीन वर्षीय बेटी गौरी पिता के घर रह रही है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक महिला पर धारदार हथियार से वार करता दिखाई दे रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सीओ अरविंद सोनकर ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद का मामला है। चाकू से मारने जैसी कोई बात नहीं है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 307 में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।