{"_id":"6a11ae0dc69f912d20054767","slug":"video-ayathhaya-ma-thhal-bhara-aathha-oura-bthal-sa-bthal-masama-garama-sa-mal-rahata-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में धूल भरी आंधी और बादलों से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में धूल भरी आंधी और बादलों से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत
भीषण गर्मी और उमस से परेशान रामनगरी अयोध्या में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तेज धूल भरी आंधी चलने लगी, जिससे वातावरण में धूल का गुबार छा गया। आंधी के साथ आसमान में काले बादल भी छा गए, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं के कारण सड़क पर चल रहे वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह लोग दुकानों और सुरक्षित स्थानों पर रुकते नजर आए। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोगों ने राहत की सांस ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।