फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Champat Rai arrived at Ram Mandir and held three-hour closed-door meeting with staff

पद गया लेकिन दखल बरकरार: राम मंदिर में चंपत राय की एंट्री! बंद कमरे में तीन घंटे तक की बैठक; दिए निर्देश

Mon, 07 Sep 2026 09:35 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 09:35 AM IST
सार

चढ़ावा चोरी की घटना के करीब ढाई महीने बाद पूर्व महासचिव चंपत राय एक बार फिर राम मंदिर पहुंचे। उन्होंने यात्री सेवा केंद्र में 12 से अधिक कर्मचारियों संग तीन घंटे तक बंद कमरे में चर्चा की। कुछ निर्देश भी दिए। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Champat Rai arrived at Ram Mandir and held three-hour closed-door meeting with staff
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के तीर्थ सेवा केंद्र में जाते पूर्व महासचिव चंपत राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी किए जाने की घटना के करीब ढाई महीने बाद पूर्व महासचिव चंपत राय रविवार को फिर मंदिर परिसर पहुंचे। पद से विदाई और ट्रस्ट की नई टीम के गठन के बाद पहली बार मंदिर परिसर में उनकी इस तरह सक्रिय मौजूदगी सामने आई। चंपत राय ने ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के साथ यात्री सेवा केंद्र पहुंचकर यहां तैनात 12 से अधिक कर्मचारियों के साथ करीब तीन घंटे तक बंद कमरे में व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने यात्री सेवा केंद्र, दर्शन मार्ग और निकास मार्ग के आसपास सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर 34 सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। मंदिर में चढ़ावे की रकम से जुड़ी चोरी की घटना के बाद व्यवस्थाओं में बदलाव और निगरानी बढ़ाने को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। इसी बीच चंपत राय का अचानक मंदिर परिसर पहुंचना और कर्मचारियों के साथ लंबी चर्चा करना कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि, ट्रस्ट में उनका औपचारिक पद अब नहीं है, लेकिन रविवार की गतिविधि से साफ है कि मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर उनका अनुभव अब भी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन

Champat Rai arrived at Ram Mandir and held three-hour closed-door meeting with staff
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के तीर्थ सेवा केंद्र में पूर्व महासचिव चंपत राय। - फोटो : अमर उजाला

औपचारिक वापसी की संभावनाएं नहीं

चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्र की ट्रस्ट में औपचारिक वापसी की संभावनाएं नई नियुक्तियों के बाद लगभग खत्म मानी जा रही हैं। बावजूद इसके मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े अहम विषयों पर चंपत राय की सक्रियता यह संकेत दे रही है कि पद भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन ट्रस्ट उनके लंबे अनुभव का इस्तेमाल अनौपचारिक स्तर पर करता रहेगा।

कर्मचारियों से कहा- एक स्थान से न खरीदें कैमरे

यात्री सेवा केंद्र में चर्चा के दौरान सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी कैमरों की खरीद को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। कर्मचारियों से कहा गया कि सभी कैमरे किसी एक स्थान से नहीं खरीदे जाएं। एक कर्मी ने बताया कि चंपत राय के कुछ मेहमान दक्षिण भारत से अयोध्या आए थे, चंपत उन्हीं से मिलने के लिए यात्री सेवा केंद्र पहुंचे थे। इस संबंध में राम मंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि उन्हें चंपत राय के यात्री सेवा केंद्र जाने और कर्मियों संग चर्चा करने की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed